ELECTION UPDATE : The battle for tickets intensifies in Bhilai! Will the organization prevail or will the choice of senior leaders prevail?
भिलाई। नगर निगम चुनाव की आहट के साथ 70 वार्डों में टिकट की दावेदारी तेज हो गई है। पार्षद से लेकर महापौर पद तक संभावित चेहरे अपनी-अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं।
सबसे बड़ा सवाल टिकट को लेकर है, फैसला संगठन की तय प्रक्रिया से होगा या बड़े नेताओं की पसंद भी असर डालेगी?
भाजपा में जिला और संभाग स्तर की बैठकों के बीच बूथ और वार्ड स्तर की तैयारियां तेज हैं। पार्टी ने 70 वार्डों के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियों और मतदाता सूची के अध्ययन पर भी जोर दिया है।
DURG CONGRESS PROTEST : पुतला दहन केस में 9 कांग्रेसी कोर्ट पहुंचे!
कांग्रेस में भी दावेदार संगठन में अपनी सक्रियता, वार्ड में पकड़ और नेताओं से संपर्क के समीकरण साधने में जुटे हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि 5 अक्टूबर की बैठक के बाद संगठन की तय प्रक्रिया के तहत वार्डवार प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
दोनों दलों में संभावित नामों को लेकर सर्वे और फीडबैक की चर्चा है। ऐसे में टिकट घोषणा से पहले वार्ड स्तर की सक्रियता और राजनीतिक मुलाकातें और बढ़ सकती हैं।
भिलाई में 70 वार्डों का आरक्षण भी तय हो चुका है और महापौर पद OBC के लिए आरक्षित है, जिसके बाद दावेदारियों को लेकर हलचल और बढ़ी है।
