DURG CONGRESS PROTEST : 9 Congressmen reach court in effigy burning case!
दुर्ग। अप्रैल में हुए पुतला दहन मामले में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेता गुरुवार को दुर्ग कोर्ट में पेश हुए।
मामला उतई में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़ा है। प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला जलाया गया था। पुतला बुझाने की कोशिश में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खींचतान हुई थी, जिसमें पुलिसकर्मी झुलसे थे।
EMPLOYEES PENSION : 25 साल नौकरी, 50% पेंशन! UPS का नया नियम लागू
घटना के बाद उतई पुलिस ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में जांच के आधार पर राकेश ठाकुर समेत 9 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। सभी को बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
इस मामले में राकेश ठाकुर का कहना है कि प्रदर्शन बच्ची से दुष्कर्म और इलाके में अवैध शराब के खिलाफ था। उनका आरोप है कि मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
इधर, जिस बच्ची से जुड़े मामले के विरोध में प्रदर्शन हुआ था, उसमें विशेष POCSO कोर्ट ने आरोपी धनेंश्वर साहू उर्फ जनता को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास समेत अलग-अलग सजाएं सुनाई हैं।
