CG POLITICAL CASES : Review of 16 political cases, withdrawal of 9 recommended
रायपुर। राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की प्रकरण वापसी समिति की अहम बैठक हुई। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई बैठक में 16 प्रकरणों की केस-वार समीक्षा की गई।
बैठक में 9 प्रकरणों की वापसी की अनुशंसा की गई, जबकि 2 मामलों को दोबारा विचार के लिए संबंधित जिलों में भेजा गया।
CG BREAKING : VRS के बाद फिर बड़ी जिम्मेदारी! शीतल वर्मा की वापसी
वहीं बाकी मामलों की समीक्षा के बाद समिति ने उन्हें राजनीतिक आंदोलनों से जुड़ा नहीं पाए जाने पर अस्वीकृत कर दिया।
समिति ने पहले से अनुशंसित लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली और न्यायालय में लंबित प्रकरणों को नियमानुसार तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और कृषि मंत्री राम विचार नेताम समेत गृह, विधि और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
