CG Rajyotsav 2026: Rajyotsav to be held for only 3 days!
CG RAJYOTSAV 2026: नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में एक अहम राज्य-स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्योत्सव के साथ-साथ प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों की हर बारीक पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का यह पावन अवसर एक नए स्वरूप में नजर आएगा, जहाँ परंपरा के अनुसार 5 दिनों तक चलने वाला यह भव्य आयोजन इस बार 1 से 3 नवंबर 2026 तक यानी 3 दिनों का होगा।
बैठक में राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को 22 अक्टूबर तक विभागवार तैयारियों एवं प्रदर्शनी की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने ने कहा कि, राज्योत्सव को केंद्रीय थीम आधारित स्वरूप में आयोजित करने पर जोर दिया।
इसमें ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत, अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे विषयों के साथ भविष्य की दिशा और विकास पर फोकस रखने के निर्देश दिए।
राज्योत्सव के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा 40 राज्य स्तरीय अलंकरण एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों के चयन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सीएसआईडीसी, एनआरडीए, लोक निर्माण विभाग को मेला स्थल का ले-आउट, स्टॉल आंबटन, विकास प्रदर्शनी की व्यवस्था, मुख्य मंच, डोम, पंडाल, बैठक एवं बैरिकेटिंग की जिम्मेदारी दी गई है।
जनसंपर्क विभाग एवं चिप्स द्वारा प्रचार-प्रसार और हाईटेक मीडिया सेंटर की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम रायपुर एवं एनआरडीए नागरिक सुविधाओं, सिटी बस, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था करेंगे।
जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग सुरक्षा, यातायात, पार्किंग एवं अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य एवं ऊर्जा विभाग चिकित्सा, एंबुलेंस और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करेंगे।
