CG CRIME NEWS : दिल्ली गई थी अंजलि, दुर्ग में मिली लाश!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS : Anjali had gone to Delhi, body found in Durg!

रायपुर। दुर्ग के शंकर नगर में 27 सितंबर को 26 साल की अंजलि घोड़ेस्वर की लाश CISF जवान करण सिंह के किराए के मकान में मिली। करण के मुताबिक अंजलि ने फांसी लगाई थी और उसने शव को नीचे उतारकर अपनी गोद में रखा था।

मामला सामने आने के बाद अंजलि के परिवार को पता चला कि वह दिल्ली में नहीं, बल्कि दुर्ग में करण के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। अंजलि 8 सितंबर को परिवार से दिल्ली जाकर पुलिस भर्ती की तैयारी करने की बात कहकर निकली थी।

CG ACB ACTION : 11.30 लाख का बिल, 22 हजार कमीशन! मैनेजर ट्रैप

परिवार के मुताबिक अंजलि दिल्ली की कोचिंग क्लास की तस्वीरें भी भेजती थी, जिससे उन्हें उसके दिल्ली में होने का भरोसा था। दोनों की करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी और करीब 15 दिन पहले ही वे दुर्ग के शंकर नगर में किराए के मकान में रहने आए थे।

परिवार ने मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस से मिली तस्वीरों में शरीर की स्थिति, एक कान की बाली गायब होने और कपड़ों की स्थिति को देखकर उन्हें मामला सामान्य आत्महत्या जैसा नहीं लगा। परिवार ने करण के शरीर पर चोट या सूजन होने का भी दावा किया है।

अंजलि और करण के बीच पैसों के ऑनलाइन लेन-देन के स्क्रीनशॉट होने की बात भी परिवार ने कही है। अलग-अलग ट्रांजेक्शन में करीब 25 से 30 हजार रुपये भेजे जाने का दावा है, लेकिन इन पैसों की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

इन सभी बातों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच, फोरेंसिक साक्ष्य और मोबाइल से मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होने की उम्मीद है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related