CG NEWS: Lalit Mishra receives D.Litt. (Doctorate) award!
CG NEWS: रायपुर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर समाज में जागरूकता, साहित्य, कला, शिक्षा का उन्नयन, नारीशक्ति के संरक्षण एवं संवर्धन तथा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में अद्वितीय एवं ऐतिहासिक योगदान के लिए ललित मिश्रा को डी.लीट. (डॉक्टरेट) की उपाधि से विभूषित किया गया। डॉक्टरेट की यह सर्वोच्च उपाधि डॉ. एस. राधाकृष्णन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर बैंगलोर के प्रस्ताव पर ग्लोबल इन एनवायरमेंट यूनिवर्सिटी ऑफ़ अमेरिका द्वारा प्रदान किया गया।
मिश्रा महान स्वतंत्रता सेनानी, छत्तीसगढ़ी के आदि कवि पंडित सुंदरलाल शर्मा परिवार से हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत अपनी धर्म पत्नी प्रख्यात साहित्यकार एवं कवि पूर्व प्राचार्य शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय राजिम को बताया।
