RAIPUR PM AWAS : 100 new PM houses approved in Raipur!
रायपुर. रायपुर में घर का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत नगर निगम की दो परियोजनाओं में 100 नए आवासों को मंजूरी मिल गई है।
कुल 5 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से ये आवास बांसटाल और अमलीडीह में बनाए जाएंगे।
RAIPUR RAILWAY STATION : रायपुर स्टेशन पर पार्किंग बदली!
बांसटाल स्वीपर कॉलोनी स्लम के पुनर्वास के लिए 2.11 करोड़ रुपये की लागत से 40 आवास बनेंगे। वहीं अमलीडीह में कमजोर आय वर्ग के लाभार्थियों के लिए 3.45 करोड़ रुपये की लागत से 60 आवास तैयार किए जाएंगे।
इन परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने की तारीख से 36 महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
आवासों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया से होगा। साथ ही दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को भूतल या निचली मंजिल पर आवास देने को प्राथमिकता दी जाएगी।
