RAIPUR RAILWAY STATION : Parking changed at Raipur station!
रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। स्टेशन के सिटी साइड में निर्माण कार्य के चलते दोपहिया पार्किंग की जगह बदल रही है।
आरक्षण केंद्र के पास बनी मौजूदा दोपहिया पार्किंग को खाली कराया जा रहा है। अब यात्रियों के लिए एक्सप्रेस-वे के पास दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग उपलब्ध रहेगी।
EC CONTROVERSY: मतभेद के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई!
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि बाइक या कार को सिर्फ निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें। स्टेशन परिसर या किसी अनधिकृत जगह पर वाहन खड़ा करने से बचें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़े नहीं।
इसके अलावा गुढ़ियारी छोर पर भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। गेट नंबर-1 के पास प्रीमियम दरों पर पार्किंग की व्यवस्था भी जारी है।
पार्किंग शुल्क में GST शामिल है। वाहन पार्क करने के बाद रसीद जरूर संभालकर रखें। किसी परेशानी पर 139, रेल मदद ऐप, पार्किंग कर्मचारी या रेलवे स्टाफ से संपर्क किया जा सकता है।
