CHIRAG PASWAN ON EC: चुनाव आयोग को सलाह, अपनी बातों को मजबूती से रखें! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Chirag Paswan on EC: Advice to the Election Commission—assert your position firmly!

 

 

CHIRAG PASWAN ON EC: SIR को लेकर हो रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने चुनाव आयोग को बड़ी सलाह देते हुए कहा है कि अगर चुनाव आयोग के ऊपर ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं तो ये जिम्मेदारी भी चुनाव आयोग की है कि वो अपने पक्ष में अपनी बातों को मजबूती से रखें।

चुनाव आयोग को जनता का विश्वास बनाए रखना है। क्योंकि अगर चुनावी प्रक्रिया के ऊपर ही जनता का संदेह खड़ा हो जाएगा तो ये गलत है। ऐसे में चुनाव आयोग अपनी बातों को मजबूती से रखना चाहिए। ताकि जनता के मन में कोई संदेह न आए।

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयोग के भीतर ही सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बाकी दो चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद की खबरें सामने आईं। इसके बाद से ही विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है।

 

वहीं, चुनाव आयोग ने जवाब दिया है कि किसी भी संस्थान में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग मत और टिप्पणियां सामने आना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और उसके सभी आदेश ”पिछले एक वर्ष में आयोग के सर्वसम्मत निर्णयों का परिणाम हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related