CG NEWS: SBH कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Now, a Medi-Beauty Salon alongside SBH Cosmetic Clinic!

 

 

 

CG NEWS: महिलाओं के स्वास्थ्य, सौंदर्य और वेलनेस को एक साथ जोड़ते हुए SBHने रविवार, 20 सितंबर को एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक एवं मेडी ब्यूटी सैलून का शुभारंभ किया। यह पहल SBH वूमेन हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवा यात्रा का विस्तार है, जिसकी शुरुआत डॉ. स्वाति मोहबिया ने 30 वर्ष पूर्व की थी।

 

एस बी एच हॉस्पिटल पहले से एस बी एच आई और वूमेन हॉस्पिटल के माध्यम से विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर रहा है। अब कॉस्मेटिक क्लिनिक और मेडी ब्यूटी सैलून के माध्यम से चिकित्सकीय विशेषज्ञता और सौंदर्य देखभाल को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया है।

 

यहां त्वचा, बाल, नाखूनों की देखभाल और हेयर ट्रांसप्लांट के साथ वजन प्रबंधन एवं स्लिमिंग की विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी। शरीर को आकार देने के लिए नवीनतम तकनीक से लेजर और क्रायोलिपोलिसिस आधारित गैर-सर्जिकल वसा कमी एवं बॉडी कंटूरिंग की सुविधा भी रहेगी। इन सेवाओं के लिए डॉ. ज्योति मिश्रा और डॉ. संगीता विशेषज्ञ परामर्श देंगी।

 

महिलाओं के लिए इनर बॉडी रीशेपिंग और प्राइवेट-पार्ट रीशेपिंग से संबंधित गोपनीय विशेषज्ञ परामर्श भी उपलब्ध होगा। गर्भावस्था, प्रसव और उम्र के साथ होने वाले बदलावों का प्रभाव महिला के आत्मविश्वास और दाम्पत्य जीवन पर पड़ सकता है।

 

प्लास्टिक सर्जन डॉ. श्रुति पांडे प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार विकल्प उपलब्ध कराएंगी।

 

डॉ. स्वाति मोहबिया ने कहा, “महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और आत्मविश्वास एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। हमारा प्रयास है कि सौंदर्य, वेलनेस और चिकित्सकीय विशेषज्ञता से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलें।”

शुभारंभ के अवसर पर दिवाली तक विशेष ऑफर भी उपलब्ध हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related