CG News: Failure to join on time proves costly for Assistant Professors!
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 13 सहायक प्राध्यापकों को निर्धारित समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने के चलते नियुक्ति एवं पदस्थापना निरस्त कर दी गई है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग, मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति दी गई थी। 
