CG CONGRESS POSTER WAR: स्मृति ईरानी पर कांग्रेस का कार्टून वार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress Poster War: Congress’s cartoon war against Smriti Irani!

 

CG CONGRESS POSTER WAR: भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद कांग्रेस ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्टर जारी कर भाजपा पर तंज कसते हुए लिखा कि “बधाई हो अंधभक्तों, देश की जनता को जुमलों से धोखा देने के बाद अब छत्तीसगढ़ की बारी।

पोस्टर में कांग्रेस ने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि “छत्तीसगढ़ की जनता को नए जुमले देने आ गई भाजपा” और इसके साथ 500 रुपये में सिलेंडर मिलने से जुड़ा सवाल भी उठाया गया है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी स्मृति ईरानी को नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी की राह आसान नहीं रहने वाली है।

उन्होंने भाजपा के भीतर मौजूद कई मुद्दों को उनके सामने चुनौती के रूप में गिनाया। बैज के मुताबिक संगठन के भीतर की गुटबाजी से निपटना स्मृति ईरानी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

दीपक बैज ने दावा किया कि सरकार में मंत्रियों के खिलाफ नाराजगी का माहौल है और मंत्रियों की मुख्यमंत्री के खिलाफ गोलबंदी भी उनके लिए चुनौती बन सकती है।

उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को सरकार से बाहर रखे जाने के मुद्दे को भी उठाया। बैज के मुताबिक इन सभी परिस्थितियों के बीच संगठन को संभालना स्मृति ईरानी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related