CG NEWS: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर में रक्तदान शिविर, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Blood donation camps held across the district under the ‘Seva Sankalp Abhiyan’; citizens participated enthusiastically!

 

 

CG NEWS: सेवा संकल्प अभियान के तहत आज जिला चिकित्सालय सारंगढ़ सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं समाजसेवी संगठनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश देते हुए जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की।

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा स्वयं भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित रक्तदान शिविरों में भी स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवी संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर यह संदेश दिया कि जरूरतमंद व्यक्ति के लिए किया गया रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदान के महत्व, रक्त की आवश्यकता तथा नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान दें। जिलेभर में आयोजित रक्तदान शिविर में दिखाई दी जनभागीदारी ने सेवा संकल्प अभियान के सेवा, संवेदना और जनसहभागिता के भाव को और मजबूत किया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related