CG HUNGER STRIKE: सड़क की मांग को लेकर भूख हड़ताल, 15 KM पैदल चलकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Hunger Strike: Hunger strike over demand for a road; villagers walked 15 km to reach the block headquarters!

 

 

 

CG HUNGER STRIKE: सूरजपुर जिले के परसिया ग्राम पंचायत में सड़क और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीण सोमवार को करीब 15 किलोमीटर पैदल चलकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे।

करीब एक सप्ताह तक भूख हड़ताल  के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द समाधान की मांग की।

ग्रामीणों के मुताबिक, परसिया गांव में लंबे समय से सड़क की हालत खराब है।

इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार शिकायत और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

 

इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया और करीब एक सप्ताह तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। जब इसके बाद भी कोई ठोस पहल नहीं हुई तो ग्रामीण पैदल ब्लॉक मुख्यालय के लिए रवाना हुए।

परसिया ग्राम पंचायत मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विधानसभा क्षेत्र में आता है। ऐसे में सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों के 15 KM पैदल ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण और मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related