School Tragedy News: PT session underway at school; Class 10 student found hanging!
SCHOOL TRAGEDY NEWS: स्कूल में चल रही थी पीटी, फंदे पर लटका मिला 10वीं का छात्र!
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले छात्र विनय कुमार ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के वक्त स्कूल के अन्य छात्र मैदान में पीटी कर रहे थे। छात्र की मौत की खबर मिलते ही पूरे विद्यालय परिसर में मातम और सनसनी फैल गई।
डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सहायक आयुक्त भी विद्यालय पहुंचे। पुलिस पंचनामा कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
छात्र के साथियों, विद्यालय प्रबंधन और परिजनों से पूछताछ चल रही है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
