SHIVRAJ IN CG : 2 लाख परिवारों को खुशियों की चाबी, CG आएंगे शिवराज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SHIVRAJ IN CG : Key to happiness for 2 lakh families, Shivraj will come to CG!

सक्ती। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में होने वाले बड़े सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में 122 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इनसे ग्रामीण इलाकों में सड़क, आवास और दूसरी बुनियादी सुविधाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

DULEEP TROPHY 2026: ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता खिताब, वेस्ट जोन सबसे सफल टीम! 

2 लाख परिवारों का गृह प्रवेश

सबसे खास कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से जुड़ा होगा। प्रदेश में नवनिर्मित 2 लाख आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। प्रतीकात्मक रूप से हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ भी सौंपी जाएगी।

AI से होगा आवासों का सत्यापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत AI आधारित जियो-टैग सत्यापन और सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली की शुरुआत भी होगी। सरकार के मुताबिक इससे आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक, पंचायत प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related