LALU YADAV LAND FOR JOB : लालू परिवार पर आरोप तय, 7 आरोपी बरी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LALU YADAV LAND FOR JOB : Charges framed against Lalu family, 7 accused acquitted!

नई दिल्ली। लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

आरोप तय किए गए आरोपियों में लारा प्रोजेक्ट्स, सुजाता होटल्स, पीसी गुप्ता, सरला गुप्ता, विजय कोचर और विनय कोचर भी शामिल हैं।

SHIVRAJ IN CG : 2 लाख परिवारों को खुशियों की चाबी, CG आएंगे शिवराज!

कोर्ट ने कहा कि पटना में ट्रांसफर की गई जमीन अपराध से हासिल की गई संपत्ति है। अदालत के मुताबिक, लालू परिवार की ओर से लारा प्रोजेक्ट को कथित तौर पर फायदा पहुंचाए जाने से उनकी भूमिका को लेकर संदेह पैदा होता है।

मामला उस अवधि से जुड़ा है जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। जांच एजेंसियों का आरोप है कि रेलवे में टेंडर प्रक्रिया में कथित हेरफेर के बदले जमीन का लेन-देन हुआ था।

7 आरोपी बरी

कोर्ट ने मामले में गौरव गुप्ता, नाथ मल ककरानिया, राहुल यादव, विजय त्रिपाठी, देवकी नंदन तुलस्यान, राजीव कुमार रेलन और मेसर्स अभिषेक फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड को बरी कर दिया है।

कोर्ट ने आरोप तय किए गए आरोपियों को 3 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने साथ ही यह टिप्पणी भी की कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जांच राजनीतिक रूप से प्रेरित थी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related