BRICS SUMMIT 2026 : Will Xi Jinping visit India after 7 years?
नई दिल्ली। BRICS समिट के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने की उम्मीद है। बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से उनके भारत दौरे का आधिकारिक ऐलान किए जाने की संभावना है।
अगर दौरा तय होता है तो शी जिनपिंग शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंच सकते हैं। शाम करीब 6 बजे भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात हो सकती है।
MAYAWATI EXPELS AKASH : मायावती का बड़ा एक्शन! आकाश आनंद BSP से बाहर
BRICS समिट के दौरान मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित हो सकती है। भारत-चीन रिश्तों के लिहाज से इस मुलाकात पर खास नजर रहेगी।
सबसे बड़ा पहलू यह है कि यह करीब 7 साल बाद भारतीय जमीन पर दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात हो सकती है। गलवान झड़पों के बाद भी भारत में दोनों नेताओं की यह पहली द्विपक्षीय बैठक होगी।
12-13 सितंबर को BRICS समिट
भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। सम्मेलन में वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ राजनीतिक-सुरक्षा, आर्थिक और लोगों के बीच सहयोग पर चर्चा होगी।
शी जिनपिंग की पिछली भारत यात्रा अक्टूबर 2019 में हुई थी। तब वे तमिलनाडु के मामल्लापुरम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ दूसरे अनौपचारिक भारत-चीन शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।
