DHAMTARI PRAYER MEETING : 40 लोगों की सभा पर बवाल, हिंदू जागरण मंच पहुंचा …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHAMTARI PRAYER MEETING : Uproar over gathering of 40 people, Hindu Jagran Manch reached…

धमतरी। शहर के टिकरापारा इलाके में एक निजी मकान में आयोजित कथित प्रार्थना सभा को लेकर रविवार को हंगामा हो गया। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सभा की आड़ में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।

RAIPUR POLICE ASSAULT : पुलिसकर्मी से मारपीट, बाइक भी तोड़ी!

संगठन का आरोप है कि निजी मकान में करीब 35 से 40 लोगों को बाहर से बुलाया गया था। हिंदू जागरण मंच ने इसे कथित चंगाई सभा बताते हुए आरोप लगाया कि धार्मिक आयोजन की आड़ में लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही एएसपी डीसी पटेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभा में मौजूद लोगों से पूछताछ की और आयोजन के उद्देश्य व वहां हुई गतिविधियों की जानकारी जुटाई।

SAI BIG STATEMENT : भूपेश बघेल के प्रभार बदलने पर CM साय का बड़ा दावा

हिंदू जागरण मंच ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि जांच में धर्मांतरण से जुड़ी कोई अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इधर, पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल धर्मांतरण के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। एएसपी डीसी पटेल के अनुसार, मौके पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ और तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related