BILASPUR CYBER CRIME:दो खाते, करोड़ों का ट्रांजेक्शन और साइबर ठगी का शक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR CYBER CRIME: Two accounts, transactions worth crores, and suspicion of cyber fraud!

 

 

BILASPUR CYBER CRIME: बिलासपुर साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराने और संदिग्ध रकम के लेनदेन में इस्तेमाल किए जाने के मामले में रेंज साइबर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं।

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा की मैनेजर आरती कुरील की शिकायत पर पुलिस ने सांवरिया इंटरप्राइजेस और अजय फार्म हाउस के नाम से संचालित बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों खातों के माध्यम से कुल 2 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। मामले में बैंक प्रबंधन ने संबंधित खातों के स्टेटमेंट और केवाईसी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं जिसके आधार पर खाताधारकों और लेनदेन की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सांवरिया इंटरप्राइजेस के बैंक खाते में 22 मई से 3 जून के बीच 12 लाख 11 हजार रुपये का संदिग्ध ट्रांजेक्शन दर्ज किया गया। रकम के स्रोत और इसे किन खातों में भेजा गया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि खाते का उपयोग साइबर ठगी से जुड़े लेनदेन के लिए किया गया हो सकता है।

वहीं अजय फार्म हाउस के नाम से संचालित खाते में 18 मई से 12 जून के बीच करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये का संदिग्ध हस्तांतरण सामने आया है। इतनी बड़ी रकम के कम समय में हुए लेनदेन को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और बैंक खाते के वास्तविक संचालनकर्ता तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

रेंज साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएस की धारो के तहत अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस रकम के वास्तविक स्रोत, लेनदेन से जुड़े नेटवर्क, खातों का संचालन करने वाले लोगों और इनके संभावित साइबर अपराधियों से संबंधों की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related