CG NEWS :JCB लेकर सड़क ठीक कराने उतरे बीजेपी विधायक! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: BJP MLA takes to the streets with a JCB to get the road repaired!

 

CG NEWS: सरगुजा के  सीतापुर में जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानियों को देखते हुए क्षेत्र के विधायक राम कुमार टोप्पो खुद JCB मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों की मरम्मत का काम कराया.

इस दौरान वह खुद मौके पर मौजूद रहे और मरम्मत कार्य की निगरानी करते रहे. देर रात तक विधायक सड़क पर खड़े रहकर अधिकारियों और कर्मचारियों से काम की जानकारी लेते रहे.

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की कार भी सीतापुर की इसी खराब सड़क पर फंस गई थी. सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण आम राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

विधायक राम कुमार टोप्पो ने कहा कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद सड़क का स्थायी रूप से निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को इस समस्या से पूरी तरह निजात मिल सके. उन्होंने नगरवासियों से बारिश का मौसम खत्म होने तक सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related