DHAMTARI ROAD ACCIDENT: बहन करती रही राखी पर इंतजार, मासूम भाई हो गया हादसे का शिकार! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHAMTARI ROAD ACCIDENT: Sister kept waiting for Rakhi; innocent brother fell victim to an accident!

 

 

 

DHAMTARI ROAD ACCIDENT: धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन बहन अपने मासूम भाई के लिए घर में रक्षा सूत्र बांधने की तैयारी कर रही थी, लेकिन इसी बीच गांव की सड़क पर तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने उसके 5 वर्षीय भाई को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस स्टैंड के पास चक्काजाम कर दिया और दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव की सड़क पर रेत से भरा तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर फैलते ही परिवार में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने किसी तरह आरोपी चालक को गांव से बाहर निकाला। उसे तत्काल कुरूद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर धमतरी रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ और ट्रैक्टर की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रक्षाबंधन के दिन जिस घर में भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी थी, वहां मासूम की मौत के बाद मातम छा गया है। घटना ने गांव में अवैध या तेज रफ्तार रेत परिवहन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related