CG FERTILIZER SCAM: 74.66 लाख रुपए की खाद हुई गायब! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Fertilizer Scam: Fertilizer worth ₹74.66 lakh goes missing!

 

 

CG FERTILIZER SCAM: सूरजपुर के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जयनगर में खाद घोटाले को लेकर मिल रही शिकायतों को देखते हुए जांच में 6405 बोरी खाद जिसकी अनुमानित लागत लगभग लगभग 74.66 लाख रुपए कम पाई गई है।

इस मामले में कार्यवाही करते हुए समिति प्रबंधक श्यामलाल प्रजापति के विरुद्ध बीएनएस की गैर जमानती धारा 316 (5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

दरअसल जयनगर सहकारी समिति में खाद की किल्लत की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिसके बाद कलेक्टर रेना जमील ने जांच के आदेश दिए थे, मामले में जांच करते हुए उप आयुक्त सहकारी समिति की टीम ने 1356 बोरी डीएपी, 1715 बोरी युरिया, 429 बोरी एसएसपी पावडर, 123 बोरी जिंक सहित कुल 6405 बोरी खाद कम पाई गई।

वहीं पुलिस ने जांच समिति के प्रतिवेदन के आधार पर सहकारी समिति प्रबंधक श्यामलाल प्रजापति के विरुद्ध विभागीय विश्वासघात को लेकर गैर जमानती धारा में अपराध दर्ज किया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related