CHHATTISGARH : 520 kg of ganja seized
जशपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में 520 किलो गांजा जब्त किया है। कार्रवाई में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन वाहन भी जब्त किए गए हैं।
जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2.60 करोड़ रुपये और वाहनों की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। यानी कुल जब्ती करीब 3 करोड़ रुपये की है।
MAHADEV BOOK APP : महादेव बुक के खिलाफ DGGI का बड़ा एक्शन, आंकड़े देख चौंक जाएंगे
कुनकुरी में पुलिस ने सब्जियों की ट्रे के नीचे छिपाकर रखी छह बोरियों से 246 किलो गांजा बरामद किया। इसी दौरान एक सेल्टोस कार से भी 248 किलो गांजा मिला। कार चालक मौके से फरार हो गया।
वहीं नारायणपुर में स्विफ्ट डिजायर की डिक्की से 26 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने यहां एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की बात सामने आई है। अब पुलिस सप्लायर और गांजा लेने वाले नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
यह पूरी कार्रवाई “ऑपरेशन आघात” के तहत की गई है।
