CHHATTISGARH : IGKV में फिर परीक्षा रद्द

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Exams cancelled again in IGKV

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) ने 19 अगस्त को हुई फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स की परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा से करीब 6 घंटे पहले प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी सामने आई थी।

जांच में प्रश्नपत्र के लिफाफे से छेड़छाड़ के सबूत मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने पुलिस को जानकारी दी और भारती कॉलेज को नोटिस जारी किया है। कॉलेज से 10 दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर मान्यता रद्द करने की कार्रवाई हो सकती है।

CHHATTISGARH : 520 किलो गांजा जब्त

पेपर लीक रोकने के लिए अब IGKV परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। प्रश्नपत्र डिजिटल लॉक वाले बैग में भेजे जाएंगे, जिन्हें OTP से खोला जाएगा। बैग में GPS ट्रैकर लगाने की भी तैयारी है।

प्रश्नपत्रों को स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV निगरानी में रखा जाएगा और परीक्षा शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले ही बैग खोला जाएगा। साथ ही अब प्राइवेट कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related