CHHATTISGARH : Ruckus in spa centre, serious allegations made by girl
बिलासपुर। 36 सिटी मॉल स्थित एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम करने वाली 22 वर्षीय युवती ने स्पा संचालक और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि उस पर ग्राहकों के साथ गलत गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाया जाता था।
उसने इनकार किया तो वेतन रोकने का आरोप है। बकाया सैलरी मांगने पहुंची युवती के साथ कथित बदसलूकी, छेड़छाड़ और मारपीट का भी आरोप लगाया गया है।
CHHATTISGARH: नक्सल पीड़ित 5 परिवारों के सदस्यों को मिली सरकारी नौकरी!
मोबाइल छीनने और धमकी का भी आरोप
शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान युवती ने वीडियो बनाने की कोशिश की, तभी उसका मोबाइल छीन लिया गया। युवती ने मारपीट में हाथ और कंधे में चोट लगने का आरोप लगाया है।
उसने यह भी दावा किया कि स्पा सेंटर के CCTV फुटेज डिलीट किए गए और पुलिस में शिकायत करने पर धमकी दी गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपों, CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयानों की जांच करेगी। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
