RAIPUR NEWS: School cleaners issue ultimatum to the government!
RAIPUR NEWS: प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में कार्यरत स्कूल सफाई कर्मचारियों ने शासन को 30 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर के 43 हजार से अधिक स्कूल सफाई कर्मचारी काम ठप कर 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाएंगे।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में डेढ़ दशक से कार्यरत 43301 अंशकालीन सफाई कर्मचारियों का कहना है कि लंबे अरसे से वे बहुत कम मानदेय पर काम करते आ रहे हैं, बढ़ती महंगाई में इतने कम मानदेय पर उनका गुजारा मुश्किल हो रहा है।
ऐसे में उन्हें अंशकालीन सफाई कर्मचारी की जगह पूर्णकालिक स्कूल सफाई कर्मचारी का दर्जा देते हुए कलेक्टर दर पर सम्मानजनक मानदेय दिया जाना चाहिए।
