N. CHANDRASEKARAN: टाटा संस के पूर्व CEO एन चंद्रशेखरन मोदी कैबिनेट में होंगे शामिल? अटकलें हुई तेज! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

N. CHANDRASEKARAN: Will former Tata Sons CEO N. Chandrasekaran join the Modi cabinet? Speculation intensifies!

 

 

N. CHANDRASEKARAN:  राजनीतिक जानकारों का मानना है कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल में एक भारी-भरकम मंत्रालय में जगह मिल सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एन. चंद्रशेखरन ने हाल ही में टाटा ट्रस्ट बोर्ड के सदस्यों के साथ मतभेदों के चलते 12 अगस्त को टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने घोषणा की थी कि वह 20 फरवरी को अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद पुनर्नुयुक्ति नहीं चाहेंगे।

63 वर्षीय चंद्रशेखरन भाजपा के प्रमुख पदों के लिए सामान्यतः निर्धारित 75 वर्ष की आयु सीमा से काफी नीचे हैं, जो उनके पक्ष में एक बड़ा फैक्टर माना जा रहा है।

चंद्रशेखरन के पास टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्रियल पॉलिसी के क्षेत्र में खास विशेषज्ञता है।

एक बड़े बिजनेस ग्रुप का नेतृत्व कर चुके हैं, लिहाजा क्या उन्हें वित्त मंत्री बनाया जाएगा या फिर वाणिज्य विभाग या कोई और विभाग दिया जाएगा. इसको लेकर अटकलें तेज हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related