DURG SUSPENSION NEWS: शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DURG SUSPENSION NEWS: Tehsildar suspended for negligence in official duties!

 

DURG SUSPENSION NEWS: दुर्ग संभाग में शासकीय कामकाज में लापरवाही बरतने के आरोप में संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने घुमका तहसीलदार मुकेश कुमार ठाकुर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है।

बताया गया है कि पीड़ित परिवारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों के निपटारे में लगातार देरी की जा रही थी। इसके अलावा सरकारी दायित्वों के निर्वहन में भी लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला लिया।

तहसीलदार के खिलाफ यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत की गई है।

निलंबन के बाद मुकेश कुमार ठाकुर का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, राजनांदगांव निर्धारित किया गया है। आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

इस कार्रवाई से जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में अनावश्यक देरी न हो, इसे लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related