KRITI SANON CONTROVERSY: रक्षाबंधन एड पर विवाद, भारतीय संस्कृति के अपमान का आरोप!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KRITI SANON CONTROVERSY: Controversy over Raksha Bandhan ad; accused of insulting Indian culture!

 

KRITI SANON CONTROVERSY: ज्वैलरी ब्रांड की ओर से राखी से जुड़ा विज्ञापन में अभिनेत्री कृति सेनन की मुश्किलें बढ़ गयी है ।

रक्षाबंधन के थीम पर बने इस एड में कृति अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं।

हालांकि, एड में उनके रिवीलिंग ड्रेस (ब्रालेट आउटफिट) को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है।

कई यूजर्स का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए यह पहनावा सही नहीं है, जबकि कुछ लोग एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए हैं।

यूजर्स का कहना है कि त्योहार के हिसाब से कपड़े पहनना कॉमन सेंस की बात है। विवाद बढ़ने के दौरान कई यूजर्स ने इस मामले में धर्म की तुलना भी शुरू कर दी।

लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ईद या क्रिसमस जैसे अन्य धार्मिक त्योहारों के विज्ञापनों में भी इस तरह के मॉडर्न कपड़ों को स्वीकार किया जाता? लोगों का कहना था कि केवल हिंदू त्योहारों और परंपराओं को दिखाते समय ही इस तरह के प्रयोग क्यों किए जाते हैं।

विवाद बढ़ने के बाद कृति सेनन के बचाव में भी कई लोग आगे आए हैं। सपोर्ट करने वाले यूज़र्स का कहना है कि कृति का आउटफिट किसी भी तरह से आपत्तिजनक नहीं है और लोगों को दूसरों के कपड़ों को जज करना बंद करना चाहिए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related