CHHATTISGARH : Two bodies on the same noose!
रायपुर। सरगुजा-सूरजपुर सीमा से लगे कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह युवक-युवती के शव एक ही फंदे से पेड़ पर लटके मिले। खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने शव देखे तो पुलिस को सूचना दी।
CHHATTISGARH RAIN ALERT : टापू पर 15 घंटे तक फंसे 3 दोस्त …
पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद शवों को नीचे उतारकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
घटनास्थल के पास HF डिलक्स बाइक भी मिली है। इससे पुलिस को अनुमान है कि दोनों बाइक से जंगल पहुंचे होंगे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों कौन थे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
RAM RAHIM FURLOUGH : राम रहीम फिर जेल से बाहर!
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ होगी।


