BILASPUR HIGH COURT: Employee embezzled government funds; sentenced to 7 years!
BILASPUR HIGH COURT: न्यायालय में पदस्थ एक कर्मचारी द्वारा सरकारी राशि के गबन और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। कोटा न्यायालय में पेशकार के पद पर पदस्थ रहे आरोपी विवेक को गबन और फर्जीवाड़े के मामले में CGM कोर्ट ने 7 साल की कठोर सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
मामले के अनुसार आरोपी पेशकार पर सरकारी राशि को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कोषालय में जमा नहीं करने का आरोप था। आरोप है कि राशि के संबंध में रिकॉर्ड में हेरफेर करने के साथ ही बैंक की फर्जी सील का इस्तेमाल कर कई फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। मामले की सुनवाई के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना। जिसके बाद CGM कोर्ट ने आरोपी विवेक को 7 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।
वही जब आरोपी को जेल ले जाया जा था तो आरोपी अपना मुंह छुपा रहा था और यहां तक मीडियाकर्मी का मोबाइल छीनने की कोशिश भी की थी, बता दे न्यायालय कर्मचारी द्वारा सरकारी राशि के गबन और दस्तावेजों में फर्जीवाड़े के मामले में सुनाई गई इस सजा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है
