BILASPUR : एक तरफ पानी में डूबा पशु अस्पताल, दूसरी तरफ सरकारी पैसा गबन पर सजा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR : On one hand the animal hospital is submerged in water, on the other hand punishment for embezzlement of government money!

बिलासपुर। बिलासपुर जिले से दो बड़ी खबरें सामने आई हैं।

पचपेड़ी में पशु अस्पताल बना तालाब

लगातार बारिश के बाद पचपेड़ी का पशु चिकित्सालय जलमग्न हो गया। परिसर के साथ भवन के अंदर भी पानी घुस गया है। इलाज कराने पहुंचे पशुपालकों और उनके मवेशियों को परेशानी हो रही है।

पानी भरने से दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों को भी नुकसान का खतरा है। स्थानीय लोगों ने जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

AIR INDIA FLIGHT: विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की सांसें अटकीं!

सरकारी राशि गबन में पेशकार को 7 साल की सजा

दूसरी ओर, कोटा न्यायालय में पेशकार रहे विवेक को सरकारी राशि के गबन और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में CGM कोर्ट ने 7 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

आरोप था कि सरकारी राशि को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कोषालय में जमा नहीं किया गया और रिकॉर्ड में हेरफेर के साथ बैंक की फर्जी सील का इस्तेमाल कर दस्तावेज तैयार किए गए।

जेल ले जाते समय आरोपी ने चेहरा छिपाने की कोशिश की और मीडियाकर्मी का मोबाइल छीनने का प्रयास करने की बात भी सामने आई।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related