RAIPUR JOB FAIR: 877 पदों पर निकली भर्ती, 8 कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR JOB FAIR: Recruitment for 877 posts announced; 8 companies to conduct direct hiring!

 

 

RAIPUR JOB FAIR: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए  2 सितंबर को रायपुर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन सिविल लाइंस स्थित रोजगार कार्यालय में किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां कुल 877 रिक्त पदों पर युवाओं की सीधी भर्ती करेंगी।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले में पहुंच सकते हैं।

इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और ITI पास युवा शामिल होकर अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड से ITI करने वाले युवाओं के लिए भी अवसर रहेंगे। डिप्लोमा धारक और कृषि विषय से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related