ODISHA CARGO SHIP SINKS: पनामा का कार्गो जहाज ओडिशा में पारादीप तट के पास डूबा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Odisha Cargo Ship Sinks: Panama-flagged cargo ship sinks off the Paradip coast in Odisha!

 

 

 

ODISHA CARGO SHIP SINKS: ओडिशा के पारादीप तट के पास एक मालवाहक जहाज डूब गया है। यह जहाज ओडिशा से लौह अस्यक लेकर सिंगापुर जा रहा था। इस जहाज में 24 लोग सवार थे।

मौसम और तकनीकी खराबी के चलते जहाज के निचले हिस्से में तेजी से समुद्री पानी भरने लगा, जिससे वह एक तरफ झुकने लगा और डूब गया।

आपातकालीन सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल ने तत्काल खोज और बचाव अभियान (SAR) शुरू कर अंतरराष्ट्रीय चालक दल के सभी सदस्यों की जान बचाई।

रेस्क्यू किए गए सभी 24 विदेशी नागरिकों को तटरक्षक बल द्वारा प्राथमिक चिकित्सा और भोजन-पानी उपलब्ध कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक सभी क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है।

उन्हें आगे की औपचारिक कागजी और स्वास्थ्य प्रक्रियाओं के लिए पारादीप बंदरगाह लाया जा रहा है। समुद्री सुरक्षा एजेंसियां और पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारी जहाज के डूबने के सटीक तकनीकी कारणों की जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related