CG NEWS: पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में पत्नी संग शामिल हुए CM साय! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: CM Sai attends Pandit Pradeep Mishra’s Shiv Mahapuran Katha with his wife!

 

 

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रविवार को अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा वाचित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन कथा का श्रवण करने भिलाई पहुँचे.

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने व्यासपीठ का विधिवत पूजन किया और पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया.

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की. शिव महापुराण कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पर देवाधिदेव भगवान महादेव की विशेष कृपा है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर विराजित देवी-देवताओं की भी असीम कृपा बनी हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आध्यात्मिक चेतना बढ़ती है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साइबर जागरूकता से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया. उन्होंने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और ऑनलाइन गतिविधियों में सावधानी बरतने की अपील की. सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन भिलाई में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related