BILASPUR PRIDE: शिवांगिनी ने राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता मेडल, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR PRIDE: Shivangini wins medal at national swimming competition; receives grand welcome at the railway station!

 

 

BILASPUR PRIDE: भुवनेश्वर में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में बिलासपुर, छत्तीसगढ़ की तैराक शिवांगिनी पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

देशभर से पहुंचे प्रतिभावान तैराकों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में शिवांगिनी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।शिवांगिनी बचपन से ही तैराकी के प्रति समर्पित रही हैं।

उन्होंने लगातार स्विमिंग पूल में अभ्यास कर तैराकी के विभिन्न वर्गों में अपनी तकनीक और खेल कौशल को बेहतर किया। इस दौरान उनके प्रशिक्षकों ने भी उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए लगातार मेहनत की।

उनकी इसी लगन और प्रशिक्षण का परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।मेडल जीतने के बाद बिलासपुर पहुंचने पर रेलवे स्टेशन में शिवांगिनी का भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने अपने प्रशिक्षक, परिवार और सहयोग करने वाले सभी खिलाड़ियों का आभार जताया। उन्होंने विशेष रूप से अपने कोच को धन्यवाद दिया, जिन्होंने तैराकी के विभिन्न गुर सिखाकर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

अब शिवांगिनी का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी पहचान बनाना है। उनके कोच ने कहा कि शिवांगिनी की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन ने उन्हें यह सफलता दिलाई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related