CG FAKE TRANSFER ORDER : फर्जी आदेश बनवाकर ट्रांसफर कौन करवा रहा था? 2 और गिरफ्तार …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FAKE TRANSFER ORDER : Who was orchestrating the transfers using fake orders? Two more arrested…

बलौदाबाजार. बलौदाबाजार में फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी करने के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों परख कश्यप और प्रणव अवस्थी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो बीजेपी नेता, ग्रामीण चिकित्सा सहायक समेत चार अन्य को पकड़ा गया था, जिनमें कुमार देवांगन, रवि कुमार सेन, पुनीराम पटेल और किशना उर्फ कृष्ण कुमार अवस्थी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब इस मामले में कुल 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

POLICE RAID IN MUZAFFARPUR: चिराग पासवान की पार्टी के विधायक के घर रेड, भाई फरार! 

मामला तब सामने आया जब PHC रोहांसी में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन के नाम से CMHO बलौदाबाजार का फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी किया गया। आदेश में उनका PHC मोपर ट्रांसफर दिखाया गया था।

जांच में सामने आया कि CMHO कार्यालय ने ऐसा कोई आदेश जारी ही नहीं किया था और दस्तावेज पर किए गए हस्ताक्षर भी फर्जी थे। पुलिस ने इस मामले में धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

परख कश्यप, उम्र 36 वर्ष

प्रणव अवस्थी, उम्र 30 वर्ष

करण कुमार देवांगन, उम्र 44 वर्ष

रवि कुमार सेन, उम्र 43 वर्ष

पुनीराम पटेल, उम्र 51 वर्ष

किशना उर्फ कृष्ण कुमार अवस्थी, उम्र 53 वर्ष

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related