CG NEWBORN FOUND : पुल के नीचे मिला नवजात! रतनपुर में मचा हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWBORN FOUND : Newborn found under bridge, causing panic in Ratanpur

रतनपुर, बिलासपुर। सिल्ली मोड़ के पास पुल के नीचे लावारिस हालत में नवजात मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद बच्चे को बेहतर इलाज और निगरानी के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

MAHTARI VANDAN YOJANA : सरकारी नौकरी वालों ने लिया महतारी वंदन का लाभ! अब होगी रिकवरी

फिलहाल नवजात चिकित्सकों की निगरानी में है। उसकी हालत को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों और राहगीरों से पूछताछ के साथ CCTV फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि बच्चे को पुल के नीचे कौन और कब छोड़कर गया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related