CHHATTISGARH : मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भिड़ंत, 3 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Pickup full of labourers collides with truck, 3 dead

बलरामपुर। राजपुर-कुसमी मार्ग पर देर रात मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप बाक्साइट लोड ट्रक से जा भिड़की। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसा रात करीब 2 बजे सेवारी के पास हुआ। सूरजपुर जिले के 10 मजदूर पिकअप में सवार होकर टमाटर की खेती के काम से शंकरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

CG NEWBORN FOUND : पुल के नीचे मिला नवजात! रतनपुर में मचा हड़कंप

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी 10 मजदूर घायल हुए। अस्पताल में जांच के बाद रान साय (34), उदय कुमार (25) और अमर साय (35) को मृत घोषित कर दिया गया।

बाकी 7 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनमें कम से कम चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटाकर बहाल कराया।

हादसे ने मालवाहक वाहनों में मजदूरों के परिवहन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। नियमों के बावजूद खेती-किसानी के काम के लिए मजदूरों को ऐसे वाहनों से ले जाने का सिलसिला जारी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related