CG News: 4 laborers from Chhattisgarh die; CM Sai announces assistance!
CG NEWS: उत्तराखंड के चमोली में बन रही सुरंग हादसे में छत्तीसगढ़ के चार मजदूरों की भी मौत हो गई है. CM विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
CM साय ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत मजदूरों की आत्मा की शांति और उनके परिवारों को इस दुख को सहने की हिम्मत देने की प्रार्थना की है.
उन्होंने मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. इसके अलावा, कोंडागांव के दो घायल मजदूरों को 50-50 हजार रुपए की सहायता देने की भी घोषणा की है.
