CG EOW ACTION: EOW ने  कोर्ट में पेश की 1500 पन्नों का चालान! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG EOW Action: EOW files 1,500-page charge sheet in court!

 

 

CG EOW ACTION: EOW ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा के खिलाफ विशेष न्यायालय रायपुर में करीब 1500 पन्नों का चालान पेश किया है।

जांच में वर्ष 2019 से 2021-22 के दौरान अवैध कमीशन के रूप में 1 करोड़ 68 लाख 52 हजार रुपये नकद और 7 लाख 77 हजार 582 रुपये की मूल्यवान सामग्री, यानी कुल 1 करोड़ 76 लाख 29 हजार 582 रुपये का असम्यक लाभ प्राप्त किए जाने के साक्ष्य सामने आए हैं।

आरोप है कि भागीरथी वर्मा ने वर्ष 2019 से 2023 तक मुख्य अभियंता के पद पर रहते हुए विभिन्न नगरीय निकायों में निविदा कार्य आवंटित कराने और कार्यों के बिलों का भुगतान कराने के एवज में 25 प्रतिशत अवैध कमीशन की मांग की। शिकायतकर्ता राघवेन्द्र तिवारी ने भागीरथी वर्मा उर्फ भागीरथ वर्मा के खिलाफ EOW मुख्यालय रायपुर में शिकायत की थी।

शिकायत के आधार पर 15 जून 2026 को अपराध दर्ज कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 11 के तहत जांच शुरू की गई। जांच के दौरान रायपुर और बिलासपुर में छह तथा मध्यप्रदेश के उज्जैन में दो स्थानों समेत कुल आठ ठिकानों पर रेड की गई। कार्रवाई में महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्तियों से संबंधित अभिलेख, डिजिटल साक्ष्य और अन्य सामग्री बरामद की गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related