INDEPENDENCE DAY 2026 : लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, युवाओं के लिए क्या बदला?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDEPENDENCE DAY 2026 : PM Modi’s 10 big announcements from the Red Fort, what has changed for the youth?

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं, टेक्नोलॉजी, खेल और ऊर्जा को लेकर कई बड़े ऐलान किए। सबसे बड़ा फोकस AI स्किलिंग, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, स्पोर्ट्स टैलेंट हंट, सेमीकंडक्टर और 6G पर रहा।

पीएम मोदी ने कहा कि एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था भी शुरू करने का ऐलान किया गया।

5 से 15 साल के बच्चों के लिए देशव्यापी स्पोर्ट्स टैलेंट हंट अभियान चलाने की बात कही गई है। चयनित बच्चों को विश्वस्तरीय कोचिंग और आधुनिक सुविधाएं देने का लक्ष्य है।

CG JAIl NEWS: केंद्रीय जेल से 19 उम्रकैदी रिहा! 

इसके अलावा 1-2 साल में 7-8 नए सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन प्लांट, 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता, अगले 6-7 साल में 5 नए न्यूक्लियर रिएक्टर और 2030 तक 6G तकनीक में वैश्विक नेतृत्व का लक्ष्य बताया गया।

सरकार ने रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के फंड का भी जिक्र किया। साथ ही सिविल डिफेंस को आधुनिक बनाने और भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने पर जोर दिया गया।

10 बड़े ऐलान एक नजर में –

1 साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किलिंग

युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

5-15 साल के बच्चों का स्पोर्ट्स टैलेंट हंट

सिविल डिफेंस का आधुनिकीकरण

नए सेमीकंडक्टर प्लांट

2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा

अगले 6-7 साल में 5 नए न्यूक्लियर रिएक्टर

मेड इन इंडिया 6G को बढ़ावा

2030 तक 6G में वैश्विक नेतृत्व का लक्ष्य

रिसर्च-इनोवेशन के लिए 1 लाख करोड़ का फंड

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related