PM MODI PAGDI : PM Modi’s turban attracted attention, know what is the special message?
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM नरेंद्र मोदी का अंदाज फिर चर्चा में रहा। इस बार उन्होंने गहरे मैरून रंग की राजस्थानी बंधेज पगड़ी पहनी, जिसमें पीले और सफेद रंग का पैटर्न नजर आया।
लेकिन बात सिर्फ पगड़ी की नहीं है। इसे ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़कर देखा जा रहा है। बंधेज राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक टाई-एंड-डाई हस्तकला है, जिसके जरिए स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
INDEPENDENCE DAY 2026 : लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, युवाओं के लिए क्या बदला?
PM मोदी 2014 से स्वतंत्रता दिवस पर हर साल अलग अंदाज की पगड़ी पहनते आ रहे हैं। इस बार भी उनके लुक ने लोगों का ध्यान खींच लिया।
