DHAMTARI TRIPLE MURDER : 5 को उम्रकैद, परिवार बोला – फांसी चाहिए थी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHAMTARI TRIPLE MURDER : 5 sentenced to life imprisonment, family says they should have been hanged

धमतरी. धमतरी के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस में कोर्ट ने 5 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने हत्या, बलवा और हथियार रखने समेत अलग-अलग धाराओं में भी सजा सुनाई।

CHHATTISGARH : सर्पदंश घोटाले पर बड़ा एक्शन, EOW जांच की तैयारी!

मामला 11 अगस्त 2025 की रात अर्जुनी थाना क्षेत्र के भोयना गांव स्थित अन्नपूर्णा ढाबे के पास का है। मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े में आलोक सिंह ठाकुर, नितिन तांडी और सुरेश निहाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी गोपी दीवान पर चाकू से हमला करने का आरोप था। मामले में 5 बालिग और 3 नाबालिग आरोपी शामिल थे।

परिवार बोला- उम्रकैद नहीं, फांसी चाहिए थी

फैसले के बाद मृतकों के परिजनों में नाराजगी दिखी। परिवार ने कहा कि उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं और आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए थी। एक परिजन ने भावुक होकर कहा कि उनकी डेढ़ साल की बेटी आज भी दरवाजे की तरफ देखती है और उसे लगता है कि उसके पिता चॉकलेट लेकर लौटेंगे। अभियोजन पक्ष ने भी फांसी की सजा की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उम्रकैद का फैसला सुनाया। परिजनों ने अब फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है।

अलग-अलग मामलों में भी सजा

कोर्ट ने बलवा मामले में 2 साल, हथियार रखने के मामले में 5 साल और मारपीट के मामले में 6 महीने की सजा सुनाई है। हालांकि 3 साल तक की सजाएं एक साथ चलेंगी। करीब एक साल में इस केस में फैसला आया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related