CG VIRAL VIDEO : Accused said – Collector had said it, Collector called it a conspiracy
सक्ती. 1.31 करोड़ रुपए के कथित धान घोटाले के आरोपी शशिकांत महंत का कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ करते वीडियो वायरल होने के बाद विवाद गरमा गया है। शशिकांत का दावा है कि वह कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के कहने पर टॉयलेट साफ कर रहा था।
DHAMTARI TRIPLE MURDER : 5 को उम्रकैद, परिवार बोला – फांसी चाहिए थी
वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार मामले में चल रही कार्रवाई से बचने के लिए रची गई सोची-समझी साजिश बताया।
कलेक्टर का कहना है कि अगर प्रशासन ने उससे ऐसा कराया होता तो उसके पास वीडियो कैसे आता। उन्होंने कहा कि वह कहीं भी जाकर टॉयलेट साफ कर वीडियो बना सकता है।
1.31 करोड़ के धान घोटाले में क्या है मामला?
मामला पुटीडीह धान खरीदी केंद्र का है। नवंबर 2025 में जांच के दौरान करीब 4200 क्विंटल धान की कमी सामने आई थी। आरोप है कि कमी छिपाने के लिए धान की बोरियों में मिट्टी मिलाई जा रही थी। इससे सरकार को करीब 1.31 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है।
जांच में संस्था प्रबंधक शशिकांत महंत, कंप्यूटर ऑपरेटर द्रोण प्रताप शांडिल्य और कर्मचारी श्यामा बाई की भूमिका सामने आने के बाद इनके खिलाफ FIR के निर्देश दिए गए थे।
मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत
शशिकांत महंत ने 6 अगस्त 2026 को मानवाधिकार आयोग में कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने शशिकांत महंत को 11 अगस्त को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
