BLINKIT LICENSE SUSPENDED : Blinkit पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BLINKIT LICENSE SUSPENDED : Big action on Blinkit, license suspended!

रायपुर डेस्क। महाराष्ट्र में Blinkit को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन यानी FDA ने मुंबई स्थित Blink Commerce Private Limited के एक प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।

FDA की जांच में कथित तौर पर भारी गंदगी, बड़ी संख्या में कॉकरोच, खाद्य पदार्थों का गलत तरीके से भंडारण, जंग लगे रैक और फर्श पर रखे सामान जैसी खामियां मिलीं।

SUPREME COURT : SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, EC तलब!

जांच के दौरान कोल्ड स्टोरेज की सफाई में कमी, एक्सपायर्ड और छेड़छाड़ किए गए पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का स्टॉक मिलने का भी दावा किया गया। इसके अलावा FIFO/FEFO व्यवस्था का पालन नहीं पाया गया।

इन गंभीर खामियों के बाद FDA ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related