RAJA RAGHUVANSHI BROTHERS : Police tightens noose on Raja Raghuvanshi’s brothers!
इंदौर। राऊ क्षेत्र में होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने राजा भोज ढाबे पर बिना लाइसेंस शराब परोसे जाने का मामला पकड़ा। मौके पर कई लोग शराब पीते मिले, जिसके बाद पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
खास बात यह सामने आई कि गिरफ्तार आरोपियों में सचिन रघुवंशी और विपिन रघुवंशी, शिलांग हनीमून मर्डर केस में मारे गए राजा रघुवंशी के भाई हैं।
AIR INDIA : AI2379 में बड़ा झटका, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल!
पुलिस के मुताबिक ढाबा संचालकों ने कर्मचारियों की जानकारी भी थाने में नहीं दी थी। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने साफ किया है कि बिना लाइसेंस शराब परोसने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
