AIR INDIA : Big shock in AI2379, questions on pilot’s dope test!
नई दिल्ली। फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को उड़ान के दौरान अचानक तेज झटके लगे और विमान करीब 300 फीट नीचे चला गया। घटना में कई यात्रियों और क्रू मेंबर्स को चोटें आईं।
हादसे के बाद नियम के मुताबिक पायलटों का डोप टेस्ट कराया गया। अब कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि एक पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है, हालांकि एयर इंडिया ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
MOJTABA KHAMENEI VIDEO : खामेनेई का वीडियो आया, लेकिन सवाल बरकरार!
एयर इंडिया का कहना है कि पायलटों की जांच नियमों के तहत हुई थी, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट अभी एयरलाइन को नहीं मिली है। इसलिए फिलहाल किसी नतीजे पर टिप्पणी नहीं की जा सकती।
घटना में करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि नागरिक उड्डयन मंत्री के अनुसार करीब 24 यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल ले जाया गया था। मामले की जांच DGCA कर रहा है और विमान के अचानक ऊंचाई खोने की वजह का पता लगाया जा रहा है।
