CG MALARIA DEATH : Woman dies, 40 patients found… 72 villages at high risk
बिलासपुर. बिलासपुर में मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। कोटा ब्लॉक की 37 वर्षीय महिला की मलेरिया से मौत की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। जिले में अब तक 40 मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि 18 मरीज अभी भी एक्टिव हैं।
THAILAND SCHOOL SHOOTING : 9वीं के छात्र ने स्कूल में की ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 की मौत
मृतक महिला कोटा के औरापानी गांव की रहने वाली थी। तबीयत बिगड़ने पर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी दिन स्वास्थ्य शिविर में एक और नया मरीज भी मिला।
उधर, सीपत के 17 वर्षीय छात्र की मौत को लेकर भी फाल्सीपेरम मलेरिया की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि हुई थी, हालांकि अस्पताल का कहना है कि छात्र को मृत अवस्था में लाया गया था।
PATNA ROAD ACCIDENT: मासूम की मौत के बाद भीड़ ने बस और पुलिस के वाहनों में लगाई आग!
मलेरिया के बढ़ते मामलों को लेकर विधायक अटल श्रीवास्तव ने भी स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रभावित गांवों में मेडिकल टीम, व्यापक स्क्रीनिंग, दवा वितरण और युद्ध स्तर पर रोकथाम अभियान चलाने की मांग की है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोटा ब्लॉक के 72 गांव संवेदनशील श्रेणी में हैं और लगातार जांच, दवा वितरण व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
